संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचल कार्यालय बनियापुर में प्रधान सहायक सह अंचल नाजिर के पद पर कार्यरत इजहार आलम की गत गुरुवार की संध्या सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जिसको लेकर शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बताया कि गुरुवार को डियूटी के उपरांत इजहार आलम बाइक से अपने घर इसुआपुर प्रखंड के विशुनपुरा के लिये निकले थे। इस दौरान इसुआपुर बाजार पर ट्रक के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर प्रखंड और अंचल के सभी कर्मी काफी मर्माहत दिखे।सभी ने एक स्वर में दिवंगत अंचल नाजिर के कार्यो की प्रशंसा करते हुए काफी हँसमुख और मिलनसार प्रबृत्ति के होने की बात बताई। इस दौरान शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत नाजिर के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर सीओ स्वामीनाथ राम, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, बीपीआरओ तरुण कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल के दर्जनों कर्मी उपस्थित थे।
फोटो(शोक सभा में शामिल प्रखंड एवं अंचल कर्मी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग