राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05036/05035 गोरखपुर-सीवान-गोरखपुर अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचलन 06 अगस्त, 2022 से अगली सूचना तक प्रतिदिन किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05036 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 06 अगस्त,2022 से अगली सूचना तक प्रतिदिन गोरखपुर से 05.30 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर कैण्ट से 05.44 बजे, उनौला से 05.53 बजे, पिपराइच से 06.03 बजे, महुअवा खुर्द हाॅल्ट से 06.12 बजे, बोदरवार से 06.18 बजे, कप्तानगंज से 06.35 बजे, मठिया बरघाट हाॅल्ट से 06.46 बजे, लक्ष्मीगंज से 06.52 बजे, रामकोला से 07.00 बजे, बड़हरागंज से 07.10 बजे, पडरौना से 07.23, कठकुइंया से 07.33 बजे, चाफ हाॅल्ट से 07.41 बजे, दुदही से 07.47 बजे, गौरी श्रीराम से 07. 55 बजे, तमकुही रोड से 08.05 बजे, तरयासुजान से 08.15 बजे, तिनफेरिया से 08.22 बजे, जलालपुर से 08.28 बजे, सिपाया से 08.36 बजे, सासामुसा से 08.50 बजे, नरकटिया बाजार हाॅल्ट से 08.56 बजे, थावे से 09.10 बजे, हथुआ से 09.22 बजे, अमलोरी सरसर से 09.50 बजे तथा सीवान कचहरी से 10.03 बजे छूटकर सीवान 10.20 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05035 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 06 अगस्त,2022 से अगली सूचना तक प्रतिदिन सीवान से 17.45 बजे प्रस्थान कर सीवान कचहरी से 17.53 बजे, अमलोरी सरसर से 18.01 बजे, हथुआ से 18.12 बजे, थावे से 18.30 बजे, नरकटिया बाजार हाॅल्ट से 18.38 बजे, सासामुसा से 18.44 बजे, सिपाया से 18.51 बजे, जलालपुर से 18.57 बजे, तिनफेरिया से 19.04 बजे, तरयासुजान से 19.10 बजे, तमकुही रोड 19.20 बजे, गौरी श्रीराम से 19.28 बजे, दुदही से 19.35 बजे, चाफ हाॅल्ट से 19.42 बजे, कठकुइंया से 19.49 बजे, पड़रौना से 19.58 बजे, बड़हरागंज से 20.07 बजे, रामकोला से 21.17 बजे, लक्ष्मीगंज से 20.25 बजे, मठिया बरघाट हाॅल्ट से 20.32 बजे, कप्तानगंज से 20.50 बजे, बोदरवार से 20.57 बजे, महुअवा खुर्द हाॅल्ट से 21.04 बजे, पिपराइच से 21.12 बजे, उनौला से 21.22 बजे तथा गोरखपुर कैण्ट से 21.57 बजे छूटकर गोरखपुर 22.10 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाये जायेगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग