राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नन्दनपुर गांव में गुरुवार की संध्या गाय के हमले से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई हैं। मृतक शहीद मिया की पत्नी हफीजन बीवी बताई जाती है। महिला शौच के लिये जा रही थी तभी रास्ते में गाय ने हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया।जिससे महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद महिला को परिजनों ने उपचार के लिये गंभीर हालत में चिकित्सक के पास ले जा रहे थे। उसी दौरान महिला ने रास्ते मे दम तोड़ दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग