राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। थाना क्षेत्र के मनोरपुर झखरी पंचायत के नरसिंग पट्टी गांव में सर्पदंश से एक 63 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक शिवमंगल मांझी बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि वह सुबह धान की खेत मे बिचरा देखने व शौच के लिए गए थे। खेतों में घूमकर लौट रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने काट लिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजन मुजफ्फरपुर ले जाने लगे। रास्ते में उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति खराब होते देख परिजनों ने उसे मकेर के एक निजी अस्पातल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग