राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। थाना क्षेत्र के भाथा गांव में शराब बेचने तथा शराब छुपाकर रखने की गुप्त सूचना पर मढ़ौरा एएलटीएफ की टीम के साथ संयुक्त रुप से मकेर पुलिस ने छापेमारी कर खोप में रखे 60 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जबकि शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा। शराब बरामद मामले को लेकर थाने में भाथा नीवासी शिव पूजन सहनी का पुत्र दिनेश सहनी पर उत्पाद अधिनियन के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि उत्पाद अधिनियन के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी करने में पुलिस जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग