राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बेतिया राज घराने के महान कलाकार पंडित रामनाथ मिश्र को जयंती पर याद किया गया। उनके छपरा नारायण चौक स्थित अद्या देवी संगीत संस्थान में जयंती पर परिजनों व संगीतप्रेमियों ने फूल-माला चढ़ाकर उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। संगीताचार्यों ने बताया कि पंडित रामनाथ मिश्र असाधारण कलाकार थे। शास्त्रीय संगीत को काफी आगे बढ़ाए। उन्होंने बट्टा कंपनी में मैनेजर के पद पर नौकरी करते हुए संगीत के लिए जो किया वह सदा स्मणीय रहेगा। कलाकार जगत में वह सबसे बड़ा नाम है। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। मौके पर उनके पुत्र संगीताचार्य पंडित राजेश मिश्र ने स्मरण करते हुए कहा कि पिताजी ने इस घराने की परंपरा को काफी ऊंचाई तक पहुंचाया है। उनका कर्मभूमि छपरा रहा है। बेतिया से छपरा तक और देश के विभिन्न हिस्सों में संगीत को बुलंद किये। उनके आशीष प्राप्त कर कई शिष्यों ने शास्त्रीय संगीत और कला को देश नहीं अपितु विदेशों तक परचम लहराया है। उनकी पौत्री लोकगायिका स्निग्धा मिश्रा ने कहा कि दादा जी की हमेशा कमी खलती है। उनके निधन से कला जगत को बहुत बड़ा नुकसान हुआ। वे सदा याद किये जायेंगे। उनका कृतित्व अमर रहेगा। मौके पर गुरुमाता संगीता देवी,अर्चना मिश्रा,श्रेया मिश्रा,शिल्पी मिश्रा समेत अन्य कलाकार मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग