राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के टेघरा गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में छपरा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दूसरे के जमीन में एक पक्ष द्वारा छज्जा निकाला जा रहा था। जिसे दूसरे पक्ष द्वारा मना किया गया। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया और कहासुनी होने लगी कहासुनी और हाथापाई के बाद मारपीट में बदल गई। जिसमें जमकर धारदार हथियार चले मारपीट के दौरान टेघड़ा निवासी संजय राम, सोमवारी देवी और मनजय राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें आनन-फानन में माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग