मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। सोनपुर विधानसभा के शक्ति शांति डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में उतर-पूर्वी के बौद्धिक प्रमुख देवव्रत कुमार, बिहार भाजपा अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह, दिघवारा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह की मौजूदगी में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता मोहनशंकर प्रसाद, नरेंद्र सिंह पुटुन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं गरखा विधानसभा में गरखा के श्याम वाटिका विवाह भवन में बिहार भाजपा अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह, जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी के नेतृत्व में जिला के आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुआ। इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग