राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बगोईयां गांव में रविवार को एक दलित परिवार के घर में घुसकर दबंगों ने एक विधवा महिला व उसके पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। जिससे माँ व बेटे दोनों जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से जख्मी दलित महिला को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। छपरा सदर अस्पताल में उपचार के बाद गम्भीर स्थिति के कारण वृद्ध विधवा महिला को चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में बैठी हुई थी तभी गांव ही के कुछ दबंगो ने पहुच मारपीट करने लगे। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है। पुलिस ने बताया की पीड़िता का फर्द बयान नही आया है। आते ही प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग