दैनिक राशिफल
आज तारीख है 18 जुलाई 2022 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और घर में कोई नयी खुशी भी आ सकती है। सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और साथ ही रिश्तेदारों से कोई शुभ संकेत भी मिलेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा।किसी से कुछ कहना चाहेंगे लेकिन कह नहीं पाएंगे। ऐसे में अपने किसी मित्र के साथ उस बात को साझा करेंगे तो शायद कोई हल मिल जाए।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। मन थोड़ा भावुक रहेगा लेकिन आप अपनी भावनाएं दिखाएंगे नही। सभी को आपका व्यवहार थोड़ा अटपटा लग सकता है इसलिये किसी के साथ अपनी भावनाएं अवश्य साँझा करे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।नौकरी में अपने साथियों का पूरा साथ मिलेगा और काम में आसानी होगी। छात्रों के अपने सहपाठियों के साथ संबंध और मजबूत होंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। किसी जीवनसाथी की तलाश में हैं तो आज आपके लिए सुनहरा अवसर है और किसी का रिश्ता भी आपके लिए आ सकता है। यदि पहले से किसी के लिए बात चल रही हैं तो रिश्ता पक्का हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी।आलस ज्यादा रहेगा और काम करने का मन कम करेगा। घर में ही ज्यादातर समय व्यतीत होगा और किसी बात को लेकर चिंता भी रह सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है।नौकरी में परेशानी हो सकती है और आपका अपनी जॉब से मोहभंग भी हो सकता है। नयी नौकरी की तलाश में रहेंगे साथ ही काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 5
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। व्यापार में तेजी आएगी और नए संयोग बनेंगे। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे।परिवार का माहौल धार्मिक रहने की संभावना हैं। घर में कोई पूजा हो सकती है या परिवार वालो के साथ शाम के समय मंदिर जाना हो सकता है।थकान महसूस कर सकते है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक :4
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं अन्यथा परिणाम अच्छे नही रहेंगे। अपने सीनियर से उचित मार्गदर्शन तो मिलेगा लेकिन आप उस पर कम ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 1
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा।कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं इसलिये थोड़ा सतर्क रहे और किसी के साथ बेवजह में उलझने में बचे। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।कुछ लोग आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं और इसी चक्कर में आपका नुकसान करने का भी उनका प्रयास रहेगा। आप केवल अपने काम पर ध्यान दे और किसी को बेवजह तूल ना दे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
आपका दिन मंगलमय हो






More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं