संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ का है। प्राथमिकी ताज महम्मद अंसारी ने दर्ज कराई है। जिसमें पांच लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मेरी पत्नी शहनाज खातून अपनी पुत्री के साथ दरबाजे पर बैठी थी। इस बीच पड़ोसी की बकरी हमारे खेत में मक्के की फसल चर रही थी। जिसपर मेरी पत्नी ने पड़ोसियों से बोला कि बकरी को बांध कर क्यों नही रखते हो।इसी बात को लेकर सैमुन निशा, शबनम खातून, खैरुल निशा, रौशनी खातून आदि गाली- गलौज करने लगे एवं मना करने पर लात- घुस्से एवं फैट-मुक्का से मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट के क्रम में नामजदों ने गले से सोने का चेन भी नोंच लिया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग