संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर बगल के ही लोगों ने महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगरहा का है। पीड़िता माला देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दो लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर बगल के ही दिनेश राम एवं ललन राम गाली- गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर लाठी- डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही बचाव में मेरी बहन गिरिजा देवी आई तो नामजद उसके साथ भी गाली- गलौज करते हुए दुर्व्यवहार करने लगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग