राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड़ क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली जलाने वालों की तथा बकाया बिजली नहीं देने वाले उपभोक्ता की अब खैर नहीं है। नगरा विधुत जे ई मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी ने नगरा थाना में लिखित आवेदन देकर कादीपुर नबीगंज निवासी शकील अंसारी पर केस दर्ज कराया है। उक्त व्यक्ति पर बिजली चोरी व बकाया बीजली बिल नही देने का आरोप है। वहीं इस सबंध में विधुत जे ई मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी ने दिए हुए आवेदन में कहा है कि उक्त व्यक्ति द्वारा मीटर बाईपास कर विधुत ऊर्जा का उपभोग किया जा रहा था जो कि चोरी के श्रेणी में आता है जिससे 54690 रुपये की बिजली की क्षति हुई है साथ ही पूर्व में बकाया 50195 रुपये है।उक्त व्यक्ति पर कुल देय 1 लाख 4 हजार 885 रुपये है।विभाग अवैध रूप से चोरी छिपे बिजली जलाने के विरुद्ध फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग