संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ईंट रखने को लेकर उपजे विवाद में पड़ोसियों ने पड़ोसी महिला एवं उसके पति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के चकपीर का है। पीड़िता इंदु देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि अपने जमीन में ईंट रखे थे।जिसपर हमारे पट्टीदार आरती देवी,राकेश राम,संतोष राम, निकिता कुमारी, मनीषा देवी, शारदा देवी गाली- गलौज करते हुए बोली कि इस जमीन से ईंट हटा लो नही तो फेंक देंगे। जिसपर मैं बोली कि जमीन मेरा है। इसी बात को लेकर सभी नामजद मारपीट करने लगे। बचाव में मेरे पति आये तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग