राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के नगरा, धुपनगर धोबवल तथा डुमरी पंचायत में किसान चौपाल के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित कर किसानों को जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर कलाकारों के द्वारा खरीफ की खेती के लिए रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का प्रयोग करने, मिट्टी जांच कराते रहने, पौधरोपण करने, फसल की बोआई, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।उक्त अवसर पर कृषि समन्यवक सुनिल सिंह, आलोक कुमार चौबे, विनोद कुमार चौरसिया, अरशद अयूब अंसारी, मनोज कुमार सिंह, मधु कुमारी, सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग