राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। में चाचा पर नाबालिग भतीजी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। पानापुर थाना क्षेत्र का मामला है। रिश्ते में चाचा लगने वाला पड़ोसी पिछले तीन महीने से धमकी देकर लगातार रेप कर रहा था। नाबालिग के प्रेग्नेंट होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पीड़िता तीन माह पहले अपने ननिहाल गई तो आरोपी घर वापस बुलाने गया। आरोपी युवक रास्ते मे सुनसान जगह देखकर उसके साथ रेप किया। साथ ही घरवालों को नहीं बताने की धमकी दी।धमकी से पीड़िता डर गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी चाचा उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई ।मामले की जानकारी होते ही घरवालों के होश उड़ गए।शुक्रवार को पीड़ित परिवार वालों के साथ थाने पहुंची। न्याय की गुहार लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। शनिवार को पीड़िता के आवेदन पर रिश्ते में चाचा बृजेश कुमार (20वर्ष) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया ।थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग लड़की को 164 के बयान के लिए छपरा भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग