प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रविवार को अवकाश होने के बावजूद जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली अपने कर्मचारियों के साथ विश्वविद्यालय कैम्पस स्थित ग्राउंड में उपस्थित हुए । वही स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ विश्वामित्र पाण्डेय भी एन सी सी कैडेट के साथ उपस्थित थे। सबने मिलकर ग्राउंड को साफ किया। कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने बताया कि शीघ्रातिशीघ्र खेल कैलेंडर प्रकाशित करके उसके अनुसार खेल प्रारंभ किया जाएगा।इसलिए हम सब अभी से ग्राउंड को पूर्ण रूप से तैयार कर रहे हैं। कुलपति ने बताया कि सोमवार को 7.00 बजे पुनः एन एस एस के स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओ और एन सी सी के कैडेटों द्वारा मैदान को तैयार किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग