प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। इग्नू के डायरेक्टर डॉ अभिलाष नायक ने विश्वविद्यालय कैम्पस स्थित इगनू सेन्टर कि निरीक्षण किया। बताते चले कि इग्नू की परीक्षा और वर्ग संचालन हमेशा जब ऑफ्फीसियल छुट्टी होती है तो सप्ताह मे 2.00बजे के बाद ही होता है। जेपीयू के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने विश्वविद्यालय मे इग्नू के रिजनल डायरेक्टर का स्वागत करते हुए कहा कि जयप्रकाश विश्विद्यालय के इग्नू सेन्टर को मै प्रदेश में सर्वोत्तम सेन्टर के रूप मे देखना चाहता हूं, इसके लिए हमे आपके सहयोग की आवश्यकता है। इग्नू डायरेक्टर डॉक्टर नायक ने कहा कि मैं आपके इस सम्मान से अभिभूत हूं। जेपीयू में मुझे पहली बार इस तरह से सम्मानित किया गया है। मैं, अपने स्तर से जितना अच्छे से अच्छा हो सकता है, जेपीयू के इग्नू सेन्टर के लिए करूंगा। इस अवसर पर जेपीयू के इग्नू डायरेक्टर प्रोफेसर ए आर शफी इग्नू भी उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग