राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/जनता बाजार (सारण)। जनता बाजार थाना क्षेत्र के पेटढिया में हथियार का भय दिखाकर बैंक कर्मी से एक लाख रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है। चार की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी तमनपुरा की तरफ फरार हो गये। इस संबंध में बनियापुर थाना क्षेत्र के उतकर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में कार्यरत बैंक कर्मी पवन कुमार ने जनता बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि वे अपने बैंक कर्मी दोस्त नागमणी कुमार के साथ एकमा थाना क्षेत्र के परसा से बैंक का रुपया कलेक्शन कर लौट रहे थे। पेटढिया ब्रह्मा बाबा के समीप अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दोनों बैंक कर्मियों के पैकेट से लगभग एक लाख रुपये निकाल लिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग