नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। शीतलपुर-परसा पथ पर तुलब्रह्म के पास बाईक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पटेढी गांव निवासी राजदेव सिंह का 41 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सिंह बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश अपने एक अन्य युवक के साथ चार पहिया वाहन से पटना से लौट रहा था। इसी दौरान शीतलपुर-परसा पथ पर स्थित तुलब्रह्म के पास स्थित लाइन होटल में रूककर खाना खाया। उसके साथ मौजूद युवक होटल में पैसा दे रहा था तथा मुकेश सड़क किनारे अपने वाहन के पास जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग