पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट ने अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर बीआरसी के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान 16 सौ में दम नहीं, दस हजार से कम नहीं, हमारी मांगे पूरी करों, नीतीश सरकार होश में आओ आदि नारे लगाए गए। रसोइया फ्रंट के बैनर तले सैकड़ों रसोइयाें ने रविवार को अपनी एकता का परिचय देते हुए जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की मशरक इकाई के सचिव सुनील दत्त ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों रसोईयों ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मांगों में रसोइयाें की नौकरी स्थायी करने, साल में दो सूती साड़ी तथा कपड़ा देने, रसोइया का मानदेय 10 हजार रुपए करने, रसोइया का मानदेय हर माह समय पर देने, पेंशन, मातृत्व अवकाश, 50 लाख का सुरक्षा बीमा आदि शामिल है। जिला कार्यकर्ता सुरेश राय ने कहा कि सरकार रसोईयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार की जल्द की सभी मांगों को माननी पड़ेगी। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पवन शुक्ला, चमेली देवी, राजकमल ठाकुर आदि मौजूद थे।
अपनी मांगों के समर्थन में धरना- प्रदर्शन करते रसोइया फ्रंट।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग