राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखण्ड के सम्हौता पंचायत के चतरा गांव में रविवार को अखिल भारतीय गोंड़ आदिवासी संघ के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष बीरप्रकाश गोंड़ की अध्यक्षता में समाज के लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। राज्य सरकार द्वारा चलाए जाने वाले जातीय जनगणना के दौरान एक भी सदस्य का नाम नहीं छूटे। साथ ही जाति में गोंड़ अवश्य लिखवाया जाए। इस दौरान समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे। सचिव बिनोद कुमार गोंड़, जदयू आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, शिव जी साह, अर्जुन साह, सुशील साह, सोनू कुमार गोंड़, योगेंद्र कुमार गोंड़, गुड्डू कुमार साह, मिंटू कुमार साह, कुटूर साह, विकाश कुमार, दरोगा साह, इंद्रजीत कुमार साह आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग