पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में विद्युत कनीय अभियंता विक्रम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल द्वारा विद्युत चोरी के संदर्भ में छापा मारा गया। इस कार्रवाई में विद्युत चोरी करने एवं विद्युत राशि अधिक रखने वाले 59 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटा गया। छापेमारी दल के द्वारा कर्ण कुदरिया पंचायत में शत्रुघ्न राय के द्वारा बिना कनेक्शन कराए हुए पंप सेट के माध्यम से दो एचपी का मोटर विद्युत चोरी कर चलाया जा रहा था। इन पर विद्युत विभाग के द्वारा 115356 का जुर्माना लगाया गया है। थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया ढाला के पास राधे शर्मा द्वारा मीटर बाइपास से विद्युत चोरी किया जा रहा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग