राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। श्याम वाटिका गड़खा में जिला भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष व सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह, गड़खा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, जिला के सभी पार्टी पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में देश के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने के एनडीए के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं इसके लिए प्रधानमंत्री को सभी ने धन्यवाद दिया। बैठक में वैसे सभी विरोधी दलों की आलोचना की गई जो अपने को पितरों का हमदर्द बताते हैं लेकिन द्रौपदी मूर्मू के उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने अनुसूचित जाति के द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया हैं। वो जीतेंगी भी। सभा को संबोधित करते हुए विनय सिंह ने कहा कि आज सारा देश भारतीय जनता पार्टी की तरफ देख रहा है। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर सभी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के लोगों का सम्मान बताया ।
बैठक में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा