राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। दो वर्ष पूर्व ब्याही गई विवाहिता का उसके गांव के ही एक युवक के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। घटना अवतारनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यही नहीं उक्त विवाहिता का अश्लील फोटो गांव के लगभग एक दर्जन युवाओं के व्हाट्सअप पर भेज दिया गया है। इसको लेकर विवाहिता के पिता ने अवतारनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता के पीड़ित पिता ने दर्ज प्राथमिकी में पुलिस को बताया है कि रिया सिंह राजपूत के नाम से फेसबुक अकाउंट खोलकर इस पर उनकी बेटी का गांव के एक युवक के साथ फोटो अपलोड किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग