राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रसूलपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि शराब पीकर हंगामा कर रहे घुरापाली गांव निवासी पियक्कड़ राजेश सिंह को सरांव बाजार व सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी पियक्कड़ प्रकाश कुमार पटेल को चनचौरा बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर मारपीट के फरार आरोपित अतरसन गांव निवासी राजन साह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग