राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के अलग- अलग गांवों भूमि विवाद को लेकर घटित हुई घटनाओं में तीन महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गये है। घायलों में नसीरा गांव की रागनी देवी, पिलुई गांव के रामेश्वर सिंह, गोरख सिंह, कटोखर गांव के बाबुद्दीन अंसारी, बेनौत गांव के अंगुरी देवी व भरहोपुर गांव के रेखा देवी आदि शामिल हैं। बताया जाता है कि घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में किया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इमरान अहमद ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल से मुक्त कर दिया गया। बताया जाता है कि मारपीट के मामले को लेकर घायलों के द्वारा थाने में एक- दूसरे के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग