प्रो0 संंजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार के द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए सभी स्नातकोत्तर विभाग एवं सभी महाविद्यालय जिस में स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है के प्राचार्य को सूचित किया गया है कि स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2018-20 की 2019 एवं 2020- 21 की 2020 की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का परीक्षा प्रपत्र भरने का अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई है। इस तिथि तक सभी छात्र अपना परीक्षा प्रपत्र जेपीयू के वेबसाइट पर भर सकते हैं तथा भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट करा कर सभी उचित कागजातों के साथ अपने-अपने विभाग या महाविद्यालयों में जमा करेंगे। वही परीक्षा प्रपत्र भरने के लिए विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है सभी विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य को सूचित किया गया है कि सभी आवश्यक कागजात जैसे अंकपत्र, प्रवेश पत्र एवं पंजीयन पत्र को अभिप्रमाणित कर विश्वविद्यालय में जमा करना है। बिना पंजीयन के किसी भी छात्र का परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा । डॉ अनिल कुमार सिंह ने यह भी बताया कि उक्त दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थी ₹900 निर्धारित किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग