राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। जिले के तरैया थाना क्षेत्र के अलग- अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में एक महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बगही हरखपुर के हीरालाल कुमार राम को आपसी विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया है। वहीं पचभिंडा गांव के मुमताज बानो, मिर्जापुर के मुलाजिम अंसारी, तथा मसरख के जगन्नाथ मांझी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद हीरालाल कुमार राम तथा मुमताज बानो को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर मारपीट मामले में पीड़ित युवक ने तरैया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग