संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सावन के महीने में फलों और सब्जियों की कीमत बढ़ने से लोगो को एक साथ दोहरी मार झेलनी पर रही है। एक तरफ फलों का दाम बढ़ने से उपवास रहने वाले लोगो को अधिक जेब ढ़ीली करनी पर रही है। तो दूसरी तरफ सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है। जिससे किचेन का बजट बिगड़ता जा रहा है। एका-एक सभी सब्जियों की कीमत में 5- 10 रुपये की इजाफा होने से लोगो का जायका फीका हो गया है। दो दिन पूर्व तक परवल 30-32 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा था। जो अब 40- 42 रुपये किलो बिक रहा है।वही अन्य सब्जियों मसलन कद्दू,करैला,टमाटर, प्याज की कीमत में भी ऐसे ही इजाफा हुआ है। जिससे आम लोगो को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। अनुभवी लोगों की माने तो बरसात के मौसम में सब्जियों की अच्छी उत्पादन होने से कीमत में कमी आती है। मगर इसबार बारिस नहीं होने से सब्जियों का उत्पादन कम हो रहा है। जिस वजह से कीमत बढ़ने लगी है।
एक नजर में सब्जियो और फल का बजार भाव (प्रति किलोग्राम)
- आलू-18-20 रुपये
- प्याज-20-25 रूपये
- बैगन-18-20 रुपये
- परवल-42-45 रुपये
- नेनुआ-10-12 रुपये
- करैला-20-25 रुपये
- कद्दू-25-30 रुपये प्रति पीस
- आम-100-120 रुपये
- सेब-130-140 रुपये
- केला-30/40 रुपये प्रति दर्जन
फ़ोटो(प्रखंड के पैगम्बरपुर मंडी में जुटी सब्जी खरीददारों की भीड़)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग