संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सावन महीने की पहली सोमवारी को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु भक्त काफी उत्साहित दिखे।महादेव को जलाभिषेक करने को लेकर प्रायः सभी शिवालयों में भक्तो की भीड़ जुटी रही। बेरुई शिवालय,चतुर्भुज छपरा स्थित गुप्तनाथ मंदिर, बनियापुर, कन्हौली संग्राम, सहाजितपुर, पुछरी सहित सभी शिवालयों में बोलबम जयशिव और ॐ नमः शिवाय के मंत्रजाप से मंदिर परिसर सहित आस-पास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। सावन महीने की सोमवारी का विशेष महत्व होने की वजह से भक्तगण भोलेनाथ को प्रसन्न करने को लेकर पूरे दिन पूजा-अर्चना में विधि- विधान से जुटे रहे।पं बृजभूषण पाण्डेय ने बताया सावन का पावन महीना भक्तों के लिये कल्याणकारी होने के साथ- साथ सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने वाली होती है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
फ़ोटो (डीजे की धुन पर जलाभिषेक करने जाते युवा वर्ग)।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी