संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पेड़ काटने से मना करने पर मारपीट और गाली- गलौज करने के मामले में सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में मानोपाली निवासी अजय सिंह ने विजेंद्र सिंह, बीरू सिंह एवं पिंडरा निवासी रामअवतार शर्मा सहित चार अज्ञात लोगों को नामजद कर बताया है कि ये लोग मेरे बगीचे से चोरी- चुपके पेड़ काट रहे थे। जिसकी सूचना पर मैं बगीचे में गया।जहाँ ये लोग पेड़ काटने के बाद उसके टुकड़े कर रहे थे। मेरे द्वारा रोकने पर मारपीट और गाली- गलौज करने लगे। हल्ला- गुल्ला की आवाज पर मेरे परिवार एवं आसपास के लोग जुटे तो सभी नामजद धमकी देते हुए फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग