- बीईईओ ने मढ़ौरा के मिडिल स्कूल हरपुर रामपुर का किया निरीक्षण
राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। पीएफआई से कनेक्शन जुड़ने के बाद चर्चा में आए रूदलपुर के मो.परवेज पर अब शिक्षा विभाग भी कार्रवाई करेगा। वह बिना विभागीय अनुमति के ही पीएफआई का जिलाध्यक्ष बन गया था तथा सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होता था। परवेज के सोशल मीडिया हैंडल पर भी इस बात की चर्चा की गई है। पिछले एक वर्षों के पोस्ट पर गौर किया जाए तो वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था।मो.परवेज मढ़ौरा के मिडिल स्कूल हरपुर रामपुर में बतौर उर्दू शिक्षक पद पर कार्यरत भी है। बिहार सेवा संहिता के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मी राजनीतिक पार्टी में पदधारक नहीं रह सकता। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सारण जिले के 55 सदस्यों की भी खोजबीन की जा रही है।जो व्हाट्स ऐप ग्रुप से जुड़े हुए हैं।जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड कॉर्डिनेटर भी मनोनीत किए गए थे। जिनकी पहचान की जा रही। पीएफआई 2020 के विधानसभा चुनाव में भी मढ़ौरा विस सीट जिला कॉर्डिनेटर की अनुशंसा पर एक उम्मीदवार को भी चुनाव मैदान उतारा था।
मढ़ौरा बीईईओ ने की परवेज के स्कूल की जांच
मढ़ौरा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेंद्र किशोर ने सोमवार को मिडिल स्कूल हरपुर रामपुर का निरीक्षण किया तथा परवेज के उपस्थिति की जांच की।वह स्कूल आकर छुट्टी लेकर स्कूल से जा चुका था। पुनः प्रभारी हेडमास्टर गीता देवी की सूचना पर वह दुबारा स्कूल पहुंचा।बीईईओ ने बताया कि परवेज ने जुलाई माह में 7,8 तथा 12 जुलाई को छुट्टी लिया था। इससे पुष्टि होता है कि वह पटना में आयोजित बैठक में भाग भी लिया था। उसने यह स्वीकारा भी है। सूत्र बताते हैं कि उसके संदिग्ध गतिविधियों के कारण ही तीन वर्षों पूर्व भी उस पर जांच चल रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग