राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। पुलिस ने 55 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही एक अन्य धंधेबाज भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार डेरनी पुलिस ने छापेमारी अभियान के तहत थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी जितेंद्र साह के घर की तलाशी ली गई। जहां गैलन में रखा 20 लीटर शराब पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद गृहस्वामी जितेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं थाना क्षेत्र के शहर छपरा गांव से शैलेश राय के यहां छापेमारी कर घर की तलाशी ली गई। जहां से पुलिस को 35 लीटर देशी शराब मिला। पुलिस को देखते ही धंधेबाज फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग