राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। 19 जुलाई को होने वाले परसा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति सदस्यों के चुनाव प्रकिया को लेकर सारी प्रकिया पूरी कर ली गयी है।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को होने वाले चुनाव को लेकर 18 जुलाई को सभी मतदानकर्मियों ने योगदान कर लिया है। बीडीओ ने बताया कि चुनाव को लेकर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बूथ बनाये गये है। चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिये बीएओ, विजय सिंह, पीओ जावेद इमाम, बीएसओ अरविंद पासवान व अन्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर 29 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 521 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर एक अध्यक्ष,एक मंत्री व 11 प्रबंधकारिणी सदस्यों का चुनाव करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग