राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। सावन की पहली सोमवारी पर प्रखंड के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं अपनी बारी का इंतजार करते रहे। प्रखंड के बाजार स्थित मकेश्वर नाथ मंदिर, रेवा घाट शिव मंदिर, डीही शिव मंदिर, फुलवरिया शिव मंदिर, लच्छी कैतुका शिव मंदिर, बाघाकोल मंदिर, नंदन कैतुका शिव मंदिर, तारा अमनौर शिव मंदिर, भाथा शिव मंदिर, अंजनी शिव मंदिर, हसनपुरा शिव मंदिर समेत दर्जनों शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की तांता लगा रहा। भगवान शिव पर जलाभिषेक के लिए महिला, पुरुष, किशोर, किशोरियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग