राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनता बाजार (सारण)। जनता बजार स्थित श्री ढोढ़नाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवारी के अवसर पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमरी।शिवभक्तो ने बोलबम के जयकारों के साथ मंदिर में जलाभिषेक किया। बोलबम, हरहर महादेव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया था। अहले सुबह से ही भक्तों ने मंदिर में जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था।शिवभक्तो के जयकारे से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जनता बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में भक्तों के सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग