पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सीडीपीओ मशरक के पद पर मंगलवार को श्वेता कुमारी ने पदभार ग्रहण कर लिया। अब तक सीडीपीओ का कामकाज देख रहे पानापुर के सीडीपीओ ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका अमृता कुमारी, प्रिती कुमारी, प्रधान लिपिक विजय तिवारी, कार्यालय सहायक गीता कुमारी,लालबाबू जी ने विभाग के अनुरूप पोषक तत्वों से भरपूर साग का पौधा उन्हें उपहार स्वरूप भेंट किया और नई सीडीपीओ का स्वागत किया।वही सेविका संघ की अध्यक्ष मधुरानी सिन्हा ने नये पदाधिकारी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नई सीडीपीओ श्वेता कुमारी ने बताया कि वे पहले भी कई प्रखंडों में आइसीडीएस का कामकाज देख चुकी है। उनका तबादला यहां हुआ है वे विभाग के सभी कार्यों को ईमानदारी से निभाएंगी और सरकार की लोकप्रिय योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचे वे लगातार कोशिश करेंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग