राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के डॉ.पी.एन.सिंह डिग्री कॉलेज छपरा के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांध कर कलम बंद विरोध प्रदर्शन किया गया। ज्ञात हो कि13 जूलाई 2022 को शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा एक बैठक कर लगभग 5 महीनों से बकाया वेतन भुगतान 5 दिन में नहीं होने पर कलम बंद आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से काला फीता बांधकर प्रथम दिन विरोध-प्रदर्शन किया गया। अभी तक शासी निकाय के सचिव या अन्य सदस्य के द्वारा वेतन भुगतान के मुद्दे पर आपसी बैठक करने की सहमति नहीं बन सकी है। शासी निकाय के सदस्य एवं शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर हरिबल्लभ मिश्र द्वारा वेतन भुगतान करने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं मिल सका है। श्री मिश्र द्वारा बात करने पर मालूम हुआ कि सचिव को विश्वविद्यालय द्वारा अग्रिम वेतन भुगतान संबंधित पत्र प्राप्त होने के बाद भी अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और नहीं कोई बैठक की गई है, जिससे कोई निर्णय लिया जा सके। सचिव द्वारा शिक्षक प्रतिनिधि को फोन पर यथाशीघ्र वेतन भुगतान करने का बिचार करने को कहा गया। अध्यक्ष द्वारा विश्वविद्यालय स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया गया। प्रभारी प्राचार्य द्वारा भी वेतन भुगतान के लिए प्रयासरत होने को कहा गया। तदर्थ समिति के सदस्यों द्वारा इस वार्ता से सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों द्वारा क्षोभ व्यक्त किया गया एवं वेतन भुगतान होने तक इस हड़ताल को जारी रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में डॉक्टर एनपी सिंह विद्यार्थी, प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, डॉ.संजय कुमार सिंह, डॉ. विवेकानंद तिवारी, प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, प्रोफेसर प्रमोद कुमार सिंह ,प्रोफेसर डॉ. राकेश रंजन, प्रोफेसर इरशाद अहमद, प्रोफेसर एनके वर्मा एवं शिक्षकेतर कर्मी रामाकांत सिंह, राजीव कुमार शर्मा, जयप्रकाश सिंह रामबिहारी सिंह प्रवीण कुमार सिंह ,देवेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग