पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। जल जीवन हरियाली योजना से आम लोगों को जोड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा चलंत पौधा बिक्री केंद्र खोल पौधा बिक्री शुरू की गयी। इसके तहत वन विभाग के कर्मी मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के सामने मुख्य सड़क पर पौंधा बिक्री की गयी। प्रभारी वन पाल मशरक अखिलेश्वर सिंह और वन उप परिसर पदाधिकारी मशरक दक्षिणी मलय कुमारी ने पौधा आम लोगों को बेच कर पौधारोपण के फायदे की जानकारी दी। मौके पर प्रभारी वन पाल मशरक अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि वन विभाग की एक योजना आई है जिसमें सभी लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।योजना के तहत एक पौंधा वन विभाग से 10 रूपये में खरीद कर लगाते हैं और 3 साल तक उसकी सुरक्षा करते हैं तों आपकों सरकार 60 रूपया वापस करेंगी। इस योजन का लाभ सभी उठा सकतें हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग