पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर पचहत्तर गांव में बंद मकान का ताला काट लाखों रुपए के सामान की चोरी की घटना सामने आई है मामले में पीड़ित विजय कुमार सिंह पिता कामेश्वर सिंह ने मंगलवार को थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। मौके पर विजय कुमार सिंह ने बताया कि वे सभी परिवार रोजगार के लिए बाहर रहते हैं वहीं उन्हें ग्रामीणों के द्वारा सुचना मिली की मकान में चोरी की घटना सामने आई है जब उनके द्वारा पहुंच देखा गया कि मकान के मुख्य गेट पर लगें ताले को काट अंदर रखें पानी का मोटर, एलइडी टीवी, बैट्री इनवंटर, गैस सिलेंडर, चूल्हा समेत गहने चोरी कर ली गई है। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रहीं हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग