राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने अलग- अलग जगहों से 44 लीटर देशी शराब बरामद किया। इस बीच एक धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। जबकि एक अन्य धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। एसआई अमित कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली कि पिपरा निवासी विजय सिंह अपने खपरैलनुमा मकान में शराब छुपाकर रखे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ तलाशी के क्रम में 40 लीटर शराब बरामद किया गया। वही पुलिस को देख धंधेबाज भागने में सफल रहा। जबकि पिपरपाती में शराब की विक्री कर रहे राजकुमार नट को चार लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग