- अध्यक्ष पद के लिये तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मंगलवार को प्रखंड के गोवा पिपरपाती पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पिपरपाती में बने चार मतदान केंद्रों पर पैक्स चुनाव कड़ी सुरक्षा और चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान वरीय उप समहर्ता उपेंद्र ठाकुर, निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, बीपीआरओ तरुण कुमार, सहाजितपुर थानाध्यक्ष पिन्टु कुमार सहित सभी पदाधिकारी भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस बल के साथ पूरे दिन मुस्तैद दिखे। ताकि चुनाव में किसी प्रकार की धांधली न हो सके। मालूम हो कि गोवा पिपरपाती पंचायत में अध्यक्ष पद के अलावे चार प्रबंध कार्यकारणी समिति सदस्यों के लिये चुनाव कराए गए। मतदान समाप्ति तक 62 प्रतिशत मतदाताओं के मतदान करने की बात बताई गई। मतदान के उपरांत सभी पदाधिकारी एवं कर्मी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मतगणना की तैयारी में युद्धस्तर पर जुटे है। देर शाम तक परिणाम घोषित होने की बात बताई जा रही है। अध्यक्ष पद के लिये तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है।
वोटरों में दिखा उत्साह:
मतदान के लिये सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था।जिसकों लेकर मतदाता निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पर पहुँच कतारबद्ध हो गए। इस बीच जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुटती रही। जो दोपहर बाद तक जारी रही। धूप और उमस भरी गर्मी में भी मतदान को लेकर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शाम में एक बार फिर से जुटी मतदाताओं की भीड़ की वजह से निर्धारित अवधि के बाद भी नियमानुसार मतदान संपन्न करना पड़ा। पैक्स चुनाव में एक ही जगह पर कई मतदान केंद्र बनाए जाते है।ऐसे में कई जगहो पर दूरी अधिक होने की वजह से मतदाता वाहन का प्रबंध कर बूथ तक पहुँचते दिखे।

फ़ोटो(मतदान को लेकर केंद्र पर जुटे मतदाता एवं विधि-व्यवस्था में लगे पदाधिकारी )।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग