राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/दिघवारा (सारण)। गरखा प्रखंड के पंचपटिया ग्राम निवासी द्वारिका प्रसाद सिंह के सुपुत्र हिमांशु कुमार ने दरोगा बन अपने गांव- जवार सहित जिले का मान का मान बढ़ाया है। द्वारिका प्रसाद सिंह जो रिटायर पोस्टल इंस्पेक्टर हैं। उनका छोटा पुत्र हिमांशु प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई घर पर ही रहकर किया। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद पटना में रहकर पटना यूनिवर्सिटी से कला संकाय के भूगोल विषय से प्रतियोगिता की तैयारी करता था। पहली बार रेलवे में चयन के बाद भी दारोगा बनने की आस नहीं छोड़ने वाले हिमांशु तीसरी बार में दारोगा बनने में सफल रहा। अपनी सफलता का राज ईमानदारी और सच्ची लगन बताया तथा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे बच्चे से अपील की है कि आप कर्म करें। सफलता भगवान पूरी करेंगे। इनके चयन से घर परिवार के साथ आस -पास के गांवों में खुशी का महौल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग