राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के निकट ट्रेन से कट जाने से एक युवक की मौत हो गई। वारदात की सूचना पाकर राजकीय रेल पुलिस ने युवक की शव को डाउन रेल लाइन के किनारे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। बताया गया है कि युवक के शव की शिनाख्त जनता बाजार थाना क्षेत्र के कटेया गांव निवासी अशोक साह (30) के रूप में की गई है। कटेया गांव से एकमा स्टेशन पर पहुंचे अशोक साह के परिजनों ने बताया कि अशोक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। राजकीय रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अशोक साह के परिजनों को सौंप दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग