राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। पिछले वर्ष गंडक बराज से लगातार पानी डिस्चार्ज होने से अमनौर प्रखण्ड के कई पंचायत बाढ़ के पानी में डूब गई थी। बाढ़ पीड़ितों की सहायता राशि के रूप में अंचल अंतर्गत सभी लाभुकों को प्रति व्यक्ति 6000 रुपया दिया गया था। जहां लोग अवैध रूप से एक घर में नाबालिग लड़के,पति पत्नी माता पिता के नाम से उठाव कर लिया। मामला लोक शिकायत में आया। अधिकारियों ने जब इसकी जांच शुरू किया तो भारी मात्रा में लोगों द्वारा अवैध रूप से जीआर की राशि उठाव कर लेने का मामला सामने आया। अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि लगातार जांच की जा रही है। इस दौरान हुस्सेपुर पंचायत के वार्ड संख्या दस, वार्ड संख्या पांच वार्ड संख्या 11 की जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग