राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनताबाजार (सारण)। थाना क्षेत्र के शिवटोला में दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हरपुर कोठी निवासी साहिद अंसारी ने जहां अपने फर्दबयान में कहा है कि वह अपने घर से जनता बाजार स्थित अपने दुकान पर आ रहा था कि उसी बीच शिव टोला गांव में उसी गांव का रूपेश कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार, दीपू कुमार, सन्नी कुमार व मनजीत कुमार आदि ने घेर लिया व मारने लगे। मारपीट के क्रम में पीड़ित के जेब से 50 हजार नकद निकाल लिया गया। आस-पास के लोगों के सहयोग से साहिद को पीएचसी, लहलादपुर लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग