प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपीविवि स्नातकोत्तर भौतिक विज्ञान विभाग में मंगलवार को शिक्षक संघ की आपात बैठक हुई। जिसमें सोमवार को कुलपति की बैरिकेड चेकिंग से उत्पन्न स्थितियों पर चर्चा की गई। संघ का यह निर्णय था कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई यह कार्यवाही अनुचित था। इससे कई शिक्षक आहत हुए हैं। दूसरी बात यह कि विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी ने सारी घटनाओं को समाचार पत्र के माध्यम से पब्लिक स्फीयर में डाल दिया। चीजों और स्थितियों के सार्वजनिक होने से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल होती है। इसलिए शिक्षकों और विश्वविद्यालय प्रशासन की चीजों को पब्लिक स्फीयर में सोच समझकर पेश करना चाहिए। बैठक में संघ के अध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शंकर, सचिव डॉ. महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार तिवारी ,संयुक्त सचिव दिव्यांशु कुमार, विकास चौहान, कोषाध्यक्ष डॉक्टर मुर्शिद आलम के साथ साथ कार्यालय सचिव डॉक्टर उदयन समाजपति, कार्यकारिणी सदस्य प्रो. अनीता, डॉ. राणा विक्रम सिंह, डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार गोप आदि उपस्थित थे। यहां बता दें कि सोमवार को कुलपति डॉक्टर फारूक अली ने कई विभागों का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें कई शिक्षक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग