राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। वीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश साहनी एवं प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद के व्यवहार से क्षुब्ध होकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह जिलाध्यक्ष बालमुकुंद चौहान ने प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। श्री चौहान सारण लोकसभा निर्वाचन एवं पंचायत निकाय एमएलसी चुनाव लड़ चुके हैं। श्री चौहान ने जिला के सभी पार्टी पदाधिकारियों से राय लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ इस्तिफा दे दिया। साथ ही पार्टी के धुरंधर चौधरी,राम अयोध्या चौहान, छोटू चौहान,अन्नू चौहान,लाल बहादुर चौहान,पति राम चौहान समेत सैकड़ों पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पद से इस्तीफा दे दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग