राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने चार पीस अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही बाइक को भी जब्त कर लिया है। पीएसआई सुधा कुमारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया है कि पैगम्बरपुर चौक पर वाहन चेकिंग चल रहा था तभी छपरा की तरह से आ रहे एक बाइक सवार पुलिस को देख बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। इस दौरान बाइक की तलाशी ली गई तो डिक्की में रखे 180 एमएल के चार पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार धंधेबाज चेतन छपरा निवासी नंदजी राय बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग